फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में महिला के कुंडल नोंचे, कूदकर भागा लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। शनिवार को मुरादाबाद-पैसेंजर ट्रेन में एक लुटेरा महिला यात्री के कुंडल नोंचकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। सूचना पर जीआरपी ने एक युवक को पकड़ लिया लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर ट्रेन दबतोरी से करेंगी स्टेशन के लिए रवाना हुई थी। उसी समय गेट के पास बैठी आंवला निवासी मुन्नी देवी पत्नी सुखवीर के दोनों कानों के कुंडल एक लुटेरे ने नोंच लिए। ट्रेन की रफ्तार तेज हो रही थी। महिला ने जब तक शोर मचाया कि तब तक लुटेरा ट्रेन से कूदकर भाग गया। महिला ने तुरंत फोन से अपने मायके दबतोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम परसिया सूचना दी। इससे मायके वाले दबतोरी पहुंच गए। उन्होंने जीआरपी को सूचना दी। जिस पर जीआरपी ने लुटेरे की तलाश शुरू कर दी। छानबीन के दौरान जीआरपी ने प्राइवेट डॉक्टर की दुकान पर चोटों का इलाज कराते मिले एक युवक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज दबतोरी कामेश कुमार सिंह और जीआरपी बरेली एसआई मनोज यादव भी पहुंच गए। देर शाम तक मामले की छानबीन चलती रही लुटेरे का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें