सहसवान। चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान को रोककर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर टप्पा अहमद नगर के ग्राम प्रधान विजेन्द्र सिंह का कहना है कि शाम करीब साढे पांच बजे वह खितौरा से लौट रहा था। जब वह गांव से थोड़ी दूर था तभी रास्ते में चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी बाइक रुकवा ली और गालियां देने के साथ ही मारपीट करने लगेे। आरोप है कि एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचा तान दिया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को नामजद तहरीर पुलिस को दी है। संवाद