फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा में 12 लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। शुक्रवार रात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चंदौसी-भूड़ बिसौली मार्ग पर एक एक कर करीब 12 लोगों से जमकर लूटपाट की। इस दौरान मार्ग से गुजरी महिलाओं से आभूषण लूट लिए तथा चार लोगों को पेड़ से बांधकर डाल दिया। करीब एक घंटे तक बदमाश लूटपाट करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

ये वारदात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर के नजदीक की है। किशनपुर गांव संभल जिले के बार्डर पर स्थित है और यह चंदौसी-भूड़ बिसौली रोड भी कहा जाता है। क्षेत्र के अधिकतर लोग खरीदारी करने चंदौसी जाते हैं। शुक्रवार रात ग्राम अल्लैहपुर निवासी धीरेंद्र यादव दीपावली की खरीदारी करके चंदौसी से बाइक पर लौट रहा था। तभी करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने उसे अरिल नदी के पास रोक लिया और पेड़ से बांधकर डाल दिया। उसका सारा सामान लूट लिया। फिर उधर से गुजरे खरगपुर निवासी पिंटू, दानपुर निवासी सोनू, मुड़िया खेड़ा निवासी महेश, महक श्रीवास्तव, जॉनी गोस्वामी को भी पेड़ से बांधकर डाल दिया। बदमाशों ने मारपीट कर उनका भी सामान, रुपये आदि लूट लिए। बताते हैं कि इनके बाद बदमाशों ने करीब आठ-नौ और लोगों से लूटपाट की। जो ग्रामीण उधर से गुजरता गया, बदमाश उसे रोककर लूटपाट करते और मारपीट करके भगाते गए। इस दौरान कई महिलाओं से जेवर लूट लिए। ये महिलाएं अपने पति या किसी और के साथ चंदौसी से खरीदारी करके लौट रहीं थीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन लोगों से एक लाख रुपये से ऊपर की लूट हुई है।
 
सिर्फ खड़ी-खड़ी हॉर्न बजाती रही यूपी-100 की गाड़ी
बदायूं। घटनास्थल से ही कुछ दूरी पर यूपी-100 खड़ी थी, लेकिन पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी डर की वजह से आगे नहीं बढ़े। वे खड़े-खड़े हार्न बजाते रहे लेकिन बदमाशों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। अंत में बदमाश लूटपाट को अंजाम देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पेड़ों से बंधे पड़े लोगों ने खुद को किसी तरह खोला और पुलिस को सूचना दी, जिस पर फैजगंज बेहटा व बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात में सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर भी पहुंच गए। देर रात तक पुलिस जंगल में कांबिंग करती रही लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला।
 
बदमाशों ने दो बाइक पर सवार चार लोगों से लूटपाट की है। किसी महिला के साथ लूटपाट नहीं हुई है। मामले की जानकारी की जा रही है। जिन लोगों के साथ घटना हुई है, उनके मुताबिक बदमाश स्थानीय प्रतीत हो रहे हैं। उनको तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

-चेतराम वर्मा, इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें