फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख और कार के लिए विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी एक विवाहिता को ससुराल वालों ने पांच लाख और कार के लालच में घर से निकाल दिया। विवाहिता शीतल सिंह ने पति सुनील कुमार उर्फ सोनू सिंह, देवर मनोज सिंह, ससुर अनंगपाल सिंह, सुषमा सिंह के खिलाफ महिला थाना बरेली में दहेज उत्पीड़न और घर से निकालने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शीतल सिंह का आरोप है कि उसकी शादी को दस साल हो चुके हैं। उसका पति मुंबई फिल्म लाइन में है। उसके कोई बच्चा नहीं है। ससुराल वाले उसे बांझ कहकर परेशान करते रहे। कहते रहे कि जब तक उन्हें पांच लाख रुपये और कार नहीं मिलेगी, तब तक उसे चैन से बैठने नहीं देंगे। आखिरकार उन्होंने मारपीटकर उसे घर से निकाल दिया। उसने सिविल लाइन थाने और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। अंत में उसने बरेली डीआईजी से गुहार लगाई। तब महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। इस समय शीतल अपने मायके फतेहगंज पश्चिमी में रह रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें