फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के सामने खड़ा कैंटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बाईपास पर गुरुवार रात शराब की दुकान के सामने खड़ा कैंटर चोरी हो गया। तड़के इसकी भनक मालिक को लगी तो उसने फोन करके पुलिस को बुला लिया लेकिन खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

चोरी की घटना रात में करीब एक बजे की है। गद्दीटोला मोहल्ला निवासी मेहर अली के ड्राइवर ने कैंटर को शराब की दुकान के सामने खड़ा कर दिया था। इसके बाद ड्राइवर अपने घर चला गया। शुक्रवार तड़के मालिक मेहर अली मौके पर पहुंचा तो कैंटर नजर नहीं आया। उसने ड्राइवर को बुला लिया। मालिक की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से बात कर तहकीकात शुरू कर दी। पड़ोस में ही एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज देखी लेकिन किसी को चेहरा पहचान में नहीं आया। बता देें कि पांच महीना पहले मेन मार्केट में पुराने टॉकीज के सामने से मूंगफली लदी पिकअप को भी चोर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें