फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन पर भिड़े सटोरिये, हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। दो सटोरिये युवक रुपयों के लेनदेन को लेकर आपस में भिड़ गए। उनके बीच हाथापाई भी हुई। काफी देर तक अफरातफरी के बाद मौके पर पहुंचे एक पुलिस कर्मी ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

सटोरियों में हाथापाई का मामला गद्दीटोला मोहल्ले में बुधवार रात का है। मोहल्ले के ही दो युवक अपने घरों के पास सट्टे की खाईबाड़ी का काम करते हैं। पड़ोसी गांव मानकपुर के तीन युवकों ने इनमें से एक खाईवाड़ के पास सट्टे का नंबर लगाया। बताते हैं कि इसी बात पर दूसरा सटोरिया भड़क गया। उसने तीनों युवकों को अपना ग्राहक बताते हुए हंगामा कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई। इसकी सूचना के बाद कोतवाली से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गया। उसने दोनों सटोरिया को समझाकर मामला शांत करा दिया। चश्मदीद लोगों में हरीओम और नरेश ने बताया कि दोनों सटोरिया के बीच पिछले सप्ताह भी कहासुनी हुई थी। बता दें कि सटोरियों ने दो-तीन महीना से पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। इधर, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि शाम को दो युवकों में कहासुनी की बात तो सामने आई थी लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। फिर भी हकीकत का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें