सहसवान। मेड़ विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। तीन घायलों की हालत गंभीर होेने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट शनिवार सुबह करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव भगता नगला में हुई। लल्लू और विद्याराम पक्ष के बीच मेड़ तोड़ने को लेकर मारपीट हुई। मारपीट में लल्लू पक्ष के धर्मपाल, सरस्वती, सुनीता और विद्याराम पक्ष के रामपाल, नन्हें, शीला घायल हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मेड़ तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।