फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स ले उड़ा उचक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। एक उचक्के ने महिला के कपड़ों पर गंदगी डाल दी। महिला नल पर कपड़े साफ करने लगी इसी दौरान उचक्का उसका पर्स लेकर फरार हो गया। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए और उचक्के की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धुबिया निवासी इमरत पत्नी मुसर्रत का गांव सुजातगंज में मायका है। बुधवार को वह अपनी भाभी नजराना के साथ मायके जा रही थी। दोनों महिलाएं वाहन के इंतजार में नगर के अकबराबाद चौराहे पर खड़ीं थीं। तभी किसी ने उसके कपड़ों पर गंदगी डाल दी। महिला पास में लगे नल पर कपडे़ साफ करने चली गई। इस दौरान उसने अपना पर्स पास में ही रख लिया, तभी कोई उचक्का उसका पर्स लेकर फरार हो गया। एक बच्चे के बताने पर महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने उचक्के की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। महिला ने बताया कि उसके पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की चार अंगूठियां, चांदी का दस्तबंद और करीब एक हजार रुपये थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें