फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के टिकटों की कालाबाजारी करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आरपीएफ ने मंगलवार को बिसौली कस्बे में रेलवे के टिकटों की कालाबाजारी करते हुए दो युवकों को दबोच लिया। उनके पास से एक-एक लैपटॉप व मोबाइल बरामद हुए हैं। आरपीएफ ने धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्हें बुधवार को रेलवे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष यादव को सूचना मिली कि बिसौली कस्बे में स्थित कैफे पर ई-टिकटों की जमकर कालाबाजारी हो रही है। कैफे वाले अपनी यूजर आईडी से लोगों को टिकट बनाकर बेच रहे हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर ने टीम के साथ बिसौली कस्बे में जनता कैफे पर छापा मारा। यहां से अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच टिकट, एक लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुआ। फिर आरपीएफ ने स्मार्ट कैफे पर छापा मारा। यहां से राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। राहुल के पास से पांच टिकट, लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुआ है। दोनों को आरपीएफ थाने लाया गया। फिर दोनों युवकों के खिलाफ धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने बताया कि उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा था। दोनों युवकों को रंगेहाथों पकड़ा गया है। बुधवार को उन्हें रेलवे कोर्ट बरेली में पेश किया जाएगा। फिर कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें