कुंवरगांव (बदायूं)। आंवला-बदायूं मार्ग पर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगरईया के पास गुरुवार शाम दो टेंपो आपस में टकरा गए। दोनों टेंपो आमने-सामने से आ रहे थे। एक टेंपो में सवार होमगार्ड सूरजपाल (40) निवासी ग्राम उनौला थाना मूसाझाग घायल हो गया। होमगार्ड बैंक ड्यूटी करके घर लौट रहा था। होमगार्ड के अलावा दिनेश निवासी बिनावर को मामूली चोटें आई हैं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया है। ब्यूरो