दबतोरी। बरेली के थाना आंवला के गांव अहमदपुर के युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने 10 हजार रुपये लूट लिए। हालांकि, पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है।
अहमदपुर निवासी सिपाही लाल सोमवार को रिश्तेदारी में गया था। अपनी रिश्तेदार की दो महिलाओं के साथ रात को गांव लौट रहा था। रास्ते में मुसियानगला-भरतपुर के बीच पीछे से आ रही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। आरोप है कि उससे 10 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर एसएसआई सत्य सिंह मौके पर पहुंच गए। एसएसआई सत्य सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध मालमू दे रही है। पड़ताल में सिपाही लाल का अपने भाई-भतीजों से विवाद की बात सामने आई है। ब्यूरो