फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। उझानी-बदायूं के मध्य हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर चल रहे कार्य को लेकर मंगलवार को नगर क्षेत्र की बिजली सप्लाई सुबह 10 से तीन बजे तक बाधित रहेगी। अवर अभियंता धर्मात्मा कुमार गौड़ ने बताया कि इन दिनों उझानी-बदायूं के मध्य हाईवे के चौड़ीकरण का काम काफी तेज गति से चल रहा है, जिसके कारण हाईवे से होकर गुजर हाईटेंशन लाइनों को रोड किनारे से हटाने का काम भी हो रहा है। इसके कारण मंगलवार को नगर को आने वाली मुख्य लाइन पर काम होने के कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक बाधित रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें