फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को पीटते रहे लोग, तमाशबीन बने रहे सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कूड़ा-करकट से कबाड़ बीनने वाले दो युवकों को ब्राह्मपुर में सोमवार को लोगों ने बेरहमी से पीटा। आरोप था कि दोनों को मंदिर से बैटरी चोरी करते पकड़ा था। इसके बाद मोहल्ले के युवकों ने इन्हें पुलिस को सौंपने के बजाय खुद ही पीटना शुरू कर दिया। किसी ने लातें बरसाईं तो किसी ने बेल्ट निकालकर जमकर पीटा। एक युवक तो चाकू लेकर ही इन्हें धमकाने लगा। इसी बीच मौके पर दो सिपाही भी पहुंच गए। इसके बावजूद मोहल्ले के लोग दोनों को सिपाहियों के सामने ही लात-घूंसों और बेल्ट से पीटते रहे और सिपाही तमाशबीन बने सब देखते रहे। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद दो युवक कूड़ा-करकट के ढेर से कबाड़ बीनते हुए ब्राह्मपुर मोहल्ले में पहुंच गए। यहां पूर्व विधायक स्वर्गीय जोगेंद्र सिंह अनेजा के आवास के पास मोहल्ले के कुछ लड़कों ने चोरी के शक में रोक लिया। लोग दोनों से पूछताछ करने लगे। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लड़कों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान दो सिपाही भी यहां पहुंच गए। सिपाही तमाशबीन बने रहे और मोहल्ले के लोग लात-घूंसों के साथ बेल्टों से दोनों युवकों की पिटाई करते रहे। दोनों युवक बार-बार रहम की भीख मांग रहे थे। किसी को उन पर तरस नहीं आया। सिपाहियों ने भी इनको बचाने की कोशिश नहीं की, दोनों को बेरहमी से पिटता देखकर कई बार सिपाही मुस्कराते हुए दिखे। किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सिपाहियों के सामने इस तरह से दो युवकों की पिटाई को लेकर पुलिस की किरकिरी हो रही है।

एसपी सिटी बोले- सिपाहियों पर होगी कार्रवाई
एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि अभी इस तरह की कोई वीडियो उनकी जानकारी में नहीं है। अगर सिपाहियों के सामने किसी को इस तरह पीटा गया है तो यह गंभीर है। वीडियो की जांच कराने के बाद युवकों को पीटने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ मौके पर तमाशबीन बनने वाले दोनों सिपाहियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें