फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले को महिलाओं ने चौराहे पर पीटा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शराब के नशे में मनचले को आने-जाने वाली महिलाओं पर छींटाकशी करना भारी पड़ गया। दो महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए उसे चौराहे पर ही चप्पलों से पीट दिया। मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। बाद में मनचले को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना की वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दी।
विज्ञापन

दोपहर के वक्त शहर के व्यस्त लावेला चौक पर एक मनचला युवक नशे की हालत में आने-जाने वाली महिलाओं-युवतियों पर छींटाकशी कर रहा था। इसी दौरान दो महिलाएं वहां से गुजरीं। मनचले ने इन पर भी छींटाकशी कर दी। कई बार छींटाकशी होने पर महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। दोनों ने मनचले को दबोच लिया। चौराहे पर ही उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद इसकी काफी चर्चा हो रही है। इंस्पेक्टर ओमकार सिंह का कहना है कि आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें