फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ कुंवरगांव पुलिस ने दूसरे दिन भी कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं से राज्यमंत्री महेश गुप्ता के बेटे विश्वजीत गुप्ता के साथ एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कुंवरगांव कस्बे के मस्जिद मोहल्ला के एक युवक ने फेसबुक वॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। यह पोस्ट वायरल हो गई। शनिवार को हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार को कई कार्यकर्ता कुंवरगांव से यहां पहुंचे। विश्वजीत गुप्ता के साथ एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से उनके आवास पर मिले और कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। इधर, प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि पोस्ट करने वाला अलापुर का निवासी है। कुंवरगांव में उसकी ननिहाल है। इस मौके पर दीपू पंडित, भोले ठाकुर, नवनीत सिंह, गोविंद महाजन व आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें