फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर में एक भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि को बंधक बनाकर ऋण देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने नगर की ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना भमोरा के गांव सरदार नगर निवासी यतेंद्र पाल सिंह पुत्र रामपाल ने पिछले दिनों न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह और उसका भाई रामकृपाल सिंह बिल्सी क्षेत्र के गांव सुंदरनगर के संक्रमणीय भूमिधर किसान हैं। गांव के ही महावीर पुत्र सोपाली, दुर्जन पुत्र महावीर, बिल्सी स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, फील्ड अधिकारी, राजस्व लेखपाल किशनलाल एवं चकबंदी लेखपाल कंचपाल ने इस भूमि के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2016 में भूमि पर दो लाख 90 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत कर दिया। जिसको लेकर यतेंद्र पाल ने कई बार थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उक्त छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले की विवेचना एसआई जितेंद्र कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें