फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस बेचकर लौट रहे ग्रामीण को गोली मारी, 50 हजार लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर चौकी के पास बृहस्पतिवार रात भैंस बेचकर लौट रहे ग्रामीण को गोली मार दी गई। उससे 50 हजार रुपये भी लूट लिए। घायल को गंभीर हालत में रात ही सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। घटना की वजह रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव दबथरा का 35 वर्षीय गिरीश यादव बृहस्पतिवार को भैंस बेचने संभल के नखासे गया था। भैंस बेचने के बाद देर रात लौट रहा था। आसफपुर चौकी के पास वाहन से उतरने के बाद रात करीब नौ बजे वह पैदल गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। गोली मारकर जेब में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए। फायर की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गिरीश को सीएचसी भिजवाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की तह में रुपयों के लेन-देन का मामला भी सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक गिरीश ने एक साल पहले अपने एक दोस्त को पिकअप वाहन खरीदने के लिए रुपये उधार दिए थे। रुपयों की वापसी को लेकर दोनों के बीच तकरार चल रही थी। उधार ली रकम वापस न करनी पड़े, इसीलिए हो सकता है कि गिरीश के ही दोस्त ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली हो। एसओ चेतराम वर्मा का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। उन्होंने मौका मुआयना किया है। रुपयों के लेन-देन के विवाद की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें