उसावां। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नाबालिग बेटी के लापता होने पर दूसरे समुदाय के सलीम खां के खिलाफ उसे बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट 17 सितंबर को दर्ज कराई थी। मामला दो समुदायों का होने के चलते पुलिस ने गंभीरता से लिया। किशोरी को अगले ही दिन रुखाड़ा पुलिया के पास से बरामद कर लिया गया। बृहस्पतिवार को सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई की गई है। ब्यूरो