दातागंज। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने समरेर में बरेली रोड पर बृहस्पतिवार को धरना दिया। भाकियू नेता राशिद अल्वी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के दौरान यहां जाम लगाने की कोशिश भी की गई। हालांकि, भारी फोर्स की मौजूदगी के चलते जाम नहीं लगाया जा सका। बाद में एसडीएम केबी सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बिजली दरों में वृद्धि का विरोध किया गया है। इसके साथ ही आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। इस मौके पर काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। ब्यूरो