फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएमओ रेस्ट रूम में भाजपा नेता और डॉक्टर के बीच तनातनी, मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार शाम भाजपा नेता और डॉक्टर के बीच तकरार हो गई। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। भाजपा नेता का आरोप है कि इमरजेंसी में डॉक्टर शराब पी रहे थे। वहीं डॉक्टर का कहना है कि वह खाना खा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग उनके रेस्ट रूम में आ गए। उनसे अभद्रता की और जिले में नौकरी न करने देने की धमकी दी।
विज्ञापन

कुंवरगांव के गांव कसेर निवासी अवधेश शर्मा चार दिन पहले हादसे में घायल हो गए थे। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम करीब कासमपुर के प्रधान नेत्रपाल, जिला पंचायत सदस्य राजवती वर्मा के पति भाजपा नेता प्रभाशंकर वर्मा, नाई गांव के नरेंद्र के साथ अवधेश का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। इन लोगों से अवधेश ने सिर में तेज दर्द की शिकायत की। इस पर तीनों लोग इमरजेंसी पहुंचे। यहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। पूछने पर बताया गया कि डॉक्टर पड़ोस के कमरे में हैं। तीनों लोग डॉक्टर के पास पहुंच गए। आरोप है कि यहां डॉ. मोहित यादव शराब पी रहे थे, जबकि डॉक्टर का कहना है कि वह खाना खा रहे थे। डॉक्टर का यह भी आरोप है कि कमरे में घुसते ही इन लोगों ने उनसे अभद्रता की । रिपोर्ट दर्ज कराने को प्रधान नेत्रपाल की ओर से तहरीर दी गई है।
इधर, देर शाम इमरजेंसी में डॉक्टर जुटे। पूरे प्रकरण पर चर्चा के बाद डॉ. मोहित यादव ने भाजपा नेता प्रभाशंकर वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। इनका कहना है कि वह करीब पांच बजे ईएमओ ड्यूटी रूम में खाना खा रहे थे। इसी दौरान प्रभाशंकर वर्मा कुछ लोग के साथ अंदर घुस आए। उनसे जब बाहर जाने को कहा तो अभद्रता करने लगे। जिले में नौकरी न करने देने की धमकी दी। डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बना ली है। डॉ. मोहित यादव की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराने को देर रात तहरीर दी गई है। इस संबंध में सीएमएस बीबी पुष्कर को कई बार फोन किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन


मैं इमरजेंसी से निकलकर खाना खा रहा था कि तभी प्रभाशंकर वहां आ गए और खुद को भाजपा नेता बताते हुए अभद्रता करने लगे। उन्होंने शराब पीने का आरोप भी लगाया, जबकि मैं वहां खाना खा रहा था। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
-डॉ. मोहित यादव, डॉक्टर

मैं इमरजेंसी में परिचित मरीज को देखने गया था। डॉक्टर नहीं मिले तो रेस्टरूम में चला गया, जहां डॉक्टर शराब पी रहे थे। मैंने कहा तो अभद्रता पर उतारू हो गए। उनके खिलाफ तहरीर दी है।
-प्रभाशंकर, भाजपा नेता

मामला जानकारी में है। दोनों ओर से तहरीर आई है। जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मालूम हुआ है कि मारपीट का मामला नहीं है। दोनों पक्षों के बीच कुछ तकरार जरूर हुई है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें