फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को चार माह पहले एक युवक झांसा देकर भगा ले गया था। इस संबंध में लड़की के पिता ने नामजद राजमिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार की रात युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ लड़की भी मिल गई। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया, वहीं आरोपी का भी संबंधित धाराओं में चालान किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को राज मिस्त्री बहलाफुसलाकर चार माह पहले ले गया था। काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का कहीं पता नहीं चला, तो उसके पिता ने थाने में राजमिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी किशोरी के साथ ही अर्सिस गांव में केंद्रीय विद्यालय के सामने खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही राजमिस्त्री ने भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी हरप्रीत निवासी ज्ञानपुर थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें