बदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी के चार स्मार्ट फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम सतेंद्र पुत्र साहब सिंह निवासी बढौली थाना अतरौली जिला अलीगढ़ बताया है। उसने बताया कि वह बबराला से रामगंगा ब्रिज बरेली तक ट्रेन में घूम फिरकर और मौका देखकर यात्रियों के मोबाइल चोरी कर लेता और ग्राहक मिलने पर उसे सस्ते दामों में बेच देता था। दो मोबाइल फोन उसने कई दिन पहले बरेली और चंदौसी के बीच ट्रेन से तथा दो मोबाइल रविवार को ही चन्दौसी के कुछ पहले ट्रेन से चुराए थे। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो