फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों पर पथराव के 10 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बहजोई रोड पर ईदगाह के पास 12 अगस्त को ईद-उल-अजहा की नमाज के समय डीजे बजाती गुजरे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पथराव कर दिया गया था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने रविवार को 10 और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा और बकरीद के दौरान हुई वारदात से जिले का माहौल गरमा गया था। अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रविवार को पुलिस ने वांछित गुलफाम हुसैन, रिजवान पुत्रगण जहीरुल इस्लाम, सद्दाम हुसैन, दानिश पुत्रगण अफसर अली, सफीक पुत्र अनीस, आरिफ पुत्र हफीज अहमद, इकरार उर्फ टोई पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला पछाया, इल्यास पुत्र इस्माइल, असलम अली पुत्र गुलशैर निवासी मोहल्ला अफगान बहजोई रोड नई बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें