फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर आढ़ती से 50 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। बाइक सवार दो बदमाशों ने आढ़ती से तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी देर तक तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

दातागंज के मोहल्ला अरेला निवासी गल्ला व्यापारी सर्वेश उर्फ सत्तू की नेता झुकसा गांव में आढ़त है। सर्वेश रविवार को बाइक से आढ़त के लिए निकले थे। वह रुदेली होते हुए नेता झुकसा जा रहे थे। रास्ते में कुंडेली-कल्यानपुर मोड़ के पास पीछे से आ रही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया। जबकि दूसरे ने सर्वेश के हाथ से थैला छीन लिया। थैले में 50 हजार रुपये और मोबाइल था। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले। सर्वेश ने सूचना पुलिस को दी। व्यापारी से लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनको खोज पाने में कामयाबी नहीं मिली। सर्वेश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर गोविंद सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

बाइक लूट की झूठी सूचना देने पर दो गिफ्तार
मूसाझाग। बाइक लूट की सूचना गलत पाये जाने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक हीरालाल निवासी ग्राम रुखड़ाखौला तथा मनोज यादव निवासी मुड़सेनाखुर्द ने कुछ दिनों पूर्व एक बाइक लूट लेने की झूठी सूचना यूपी 100 को दी थी। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो मामला झूठा पाया गया। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें