दातागंज (बदायूं)। क्षेत्र के ग्राम कैमी में पुलिस ने एक आंगनबाड़ी वर्कर के घर से पोषाहार के 50 कट्टे बरामद किए हैं। ग्राम प्रधान महीपाल सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह का आरोप है कि आंगनबाड़ी वर्कर ने पोषाहार एक व्यक्ति को बेचा था। वह बाइक से पोषाहार के कट्टे ले जा रहा था। तभी उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोषाहार के कट्टे पकड़ लिए। हालांकि पुलिस ने पोषाहार पकड़े जाने से इंकार किया है। प्रधान का दावा है कि पोषाहार की बिक्री हुई थी। इसके सुबूत डीएम को पेश करेगा। उसने इस संबंध में एक शिकायती पत्र भी दिया है। ब्यूरो