फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी के बाद गंगा में कूदे कासगंज के युवक को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पत्नी से कहासुनी पर गुस्साए युवक ने कछला गंगाघाट पर पुल से छलांग लगा दी। उसे देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोर भी दौड़ आए। गोताखोरों ने मशक्कत कर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस की सूचना के बाद देर रात उसके परिजन भी गंगाघाट पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर गदेपुर निवासी अमरीश (30) पुत्र सोनपाल अपना टेंपो लेकर शनिवार शाम कछला पुल पर पहुंचा। टेंपो उसने पुल पर ही साइड में खड़ा कर दिया। इसके बाद वह कुछ देर तक पुल पर ही घूमता रहा। अचानक ही वह पुल की रेलिंग पर चढ़ा और गंगा में छलांग लगा दी। उसे पुल से कूदते समय पास में ही मौजूद चाट -पकौड़ी का ठेला लगाने वाले युवकों ने देख लिया। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसी दौरान पंखियानगला की तरफ से मौके पर पहुंचे दो गोताखोर ने उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गए। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद अमरीश को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अमरीश ने पुलिस कर्मियों को बताया कि सुबह में पत्नी से कहासुनी हो गई थी। गुस्से में वह कछला चला आया और आत्महत्या करने के लिए गंगा में कूद गया। पुलिस कर्मियों ने उससे सेलफोन का नंबर पता करके उसके घरवालों को भी घाट पर बुला लिया। टेंपो भी पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें