फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में भरी थी 46 लाख की अवैध शराब, चालक और हेल्पर जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। सोमवार रात थाना क्षेत्र में पलटे ट्रक में 46 लाख रुपये की अवैध शराब भरी थी। पुलिस ने उसी समय चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया था। उन्होंने दावा किया था कि शराब सरकारी है और पंजाब से भूटान जा रही है। इस पर पंजाब से रिपोर्ट मंगाई गई। पता चला कि ट्रक में लदी शराब अवैध थी। इससे पुलिस ने चालक और हेल्पर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विगत 17 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे उसावां पुलिस कलान बार्डर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बैरियर से गुजरे ट्रक का चालक घबरा गया और उसका ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। उसमें शराब लदी हुई थी। पुलिस ने चालक गुरप्रीत पुत्र सरदारी लाल निवासी रजपुरा थाना बसंतपुर जिला पटियाला (पंजाब) और हेल्पर जसविन्दर पुत्र काड़राम निवासी कस्बा बनूर जिला पटियाला (पंजाब) को हिरासत में ले लिया था। ट्रक की सुरक्षा को पुलिस लगा दी गई थी। पूछताछ के दौरान चालक और हेल्पर ने दावा किया था कि ट्रक में लदी शराब सरकारी है और पंजाब से भूटान जा रही है। इस पर पुलिस और आबकारी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पंजाब से रिपोर्ट मांगी, जिसमें पता चला कि दोनों अवैध तरीके से शराब ले जा रहे थे। ट्रक में पंजाब की 46 लाख की नौ सौ पेटी शराब (43200 क्वार्टर) भरी थी। पूरी छानबीन के बाद पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर ट्रक को सीज कर दिया। धारा 63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 420, 468 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चालक और हेल्पर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें