फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा विवाद में चले लाठी-डंडे, गर्भवती महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में गुरुवार शाम खड़ंजा विवाद के चलते दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए, जिसमें एक गर्भवती महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम भरतपुर में आठ अगस्त को एक गली में खड़ंजा डाला गया था। इसमें एक पक्ष के गिरीश ने खड़ंजा को सही ठहराया था। जबकि दूसरे पक्ष के भानुप्रताप सिंह विरोध कर रहे थे। इसकी शिकायत पर पहुंचे अधिकारियों ने भी खड़ंजे को सही ठहराया। इसी बात को लेकर गुरुवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि भानुप्रताप पक्ष ने गिरीश पक्ष के लोगों को जमकर लाठी-डंडे से पीटा। जिसमें गिरीश, उनकी गर्भवती पत्नी ममता, सतेंद्र और वीरवाला पत्नी नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ममता की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें