फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम नहडोली में एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्राम मानपुर निवासी रोहन सिंह ने अपनी बेटी उगेशा (30) की शादी करीब 10-12 साल पहले थाना क्षेत्र के ही गांव नहडोली निवासी हेमराज के साथ की थी। उगेशा के तीन बच्चे हैं। बताते हैं कि उगेशा और उसके पति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। रोजाना दोनों किसी न किसी बात को लेकर झगड़ते थे। मंगलवार शाम भी दोनों के बीच कोई विवाद हुआ था। इससे गुस्से में आकर उगेशा ने अपने ही घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। परिवार वाले सुबह उठे तो उनमें कोहराम मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस और उसके मायके वाले पहुंच गए। पुलिस ने बुधवार दोपहर महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इस संबंध में मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें