फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस कर्मी सस्पेंड, सीओ सिटी को जांच सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार रात पुलिस लाइन चौराहे पर हुई ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट के मामले में आखिरकार सिपाही पर गाज गिर गई। एसएसपी ने उसे प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। बाकी छानबीन के लिए सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन चौराहे पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रभारी टीएसआई राममिलन पासवान और ट्रैफिक सिपाही नेमीसरन के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे पर शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया था। इससे पुलिस विभाग में खलबली मच गई थी। वहीं मौके पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों लोगों को अलग किया और उन्हें थाने ले जाया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार रात ही एसएसपी को इसकी सूचना दे दी। जिस पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने रविवार सुबह इस मामले की जांच सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर को सौंप दी। इधर, रविवार देर शाम एसएसपी ने अनुशासनहीनता, घोर लापरवाही और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में सिपाही नेमीसरन को निलंबित कर दिया। सिपाही पर आरोप है कि टीएसआई राममिलन ने उसे पुलिस लाइन चौराहे पर बुलाया था लेकिन आने पर उसने उल्टे अभद्रता शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। बाकी हमें जांच मिली है। सिपाही कितना दोषी है या नहीं है, इसका जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा।
राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें