फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान!..आज भी शहर में पैर जमाएं हैं फ्रॉड कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजारों लोगों के रुपये लूटने वाली कल्पतरू और कल्पवट कंपनी भले ही जिले से फरार हो चुकी हैं लेकिन उनके शिकार लोग आज भी उबर नहीं पाए हैं। वह हर रोज कंपनी के मालिक को कोसते हैं। इसके बावजूद जिले में कई फर्जी और फ्रॉड कंपनियां लोगों को चूना लगाने पर तुली हैं।
विज्ञापन

एक फर्जी कंपनी का ऑफिस शहर के सिविल लाइंस इलाके में खुला है। उसका यह भी पता नहीं है कि वह शहर से कब रफूचक्कर हो जाए। इसके बावजूद कंपनी और उसके एजेंट लोगों को फंसाने में लगे हैं। दूसरी कंपनी का ऑफिस एक दूसरे मोहल्ले में चल रहा है। सूत्रों की माने तो उस कंपनी के कर्मचारी लोगों को चेन के रूप में जोड़ रहे हैं। एक व्यक्ति के नीचे तीन व्यक्तियों को जोड़ने का क्रम है। इसके लिए उन्हें कुछ रुपया भी इन्वेस्ट करना होता है। उन्हें लालच दिया जाता कि जितने ज्यादा लोग उनके नीचे जुड़ेंगे, उनको उतना ही मोटा कमीशन मिलेगा। इनके अलावा भी ऐसी कई कंपनियां शहर में लोगों के घरों में चल रहीं हैं, जिनका लोगों को पता नहीं है। उनके एजेंट बाहर निकलते हैं, तभी लोगों को इसकी जानकारी होती है। ऐसी कंपनियों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। ज्यादा लालच में पड़े तो अपनी मेहनत की कमाई गवां सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें