फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक को बंधक बनाकर तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। सोमवार रात दूध डालकर लौट रहे डेयरी संचालक को बदमाशों ने रास्ते में घेरकर बंधक बना लिया। उनसेे तीन हजार रुपये व एक मोबाइल लूट लिया। बाद में किसी तरह डेयरी संचालक बंधन मुक्त होकर भागा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम खितौरा भगवंत निवासी अभिषेक कुमार पुत्र उपदेश कुमार बिल्सी क्षेत्र के गांव पालपुर में दूध की डेयरी चलाते हैं। वह दूध एकत्रित करके खितौरा ले जाते हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे अभिषेक पालपुर गांव से बाइक पर खितौरा लौट रहा थे। तभी पालपुर से कुछ दूर बदमाशों ने सड़क पर बाजरा के पूले डालकर उन्हें रोक लिया। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें ले जाकर बाजरे के खेत में बांधकर डाल दिया। उनसे तीन हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। बदमाश उनकी बाइक भी ले गए लेकिन उन्हें कुछ दूर सड़क किनारे डालकर भाग गए। इधर, काफी देर बाद किसी तरह उन्होंने अपने हाथ खोले और गांव की ओर भाग खड़ा हुआ। गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। इससे परिवार वाले वाले और गांव के दर्जनों लोग आ गए। बाइक तो मिल गई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। अभिषेक ने बिल्सी और उघैती पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में घटना के संबंध में तहरीर भी दे दी लेकिन मंगलवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें