फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुडिया क्लब, वीडी क्रिकेटर्स और आंवला की टीम जीतीं

Fri, 08 Jan 2016 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज में चल रहा स्वर्गीय सीता शरण शर्मा मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन


कॉलेज  ग्राउंड मेे चल रहे ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले मैच में चंदौसी  टीम ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में छह विकेट खोकर 176 रन का स्कोर बनाया। जवाब में वजीरगंज के सिंह क्रिकेट क्लब की टीम महज 35 रन पर ही ढेर हो गई। हरिओम 82 रन बनाकर मैन आफ द मैच रहे। दूसरे मैच में टास जीत कर पहले खेलते हुए कल्यानपुर के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर में 72 रन बनाए। वीडी बदायूं की टीम ने नौ विकेट खोकर मैच जीत लिया। मुशीर को मैन आफ द मैच चुना गया। तीसरा मुकाबला  मुडिया क्रिकेट क्लब और आंवला क्रिकेटर्स के बीच हुआ। आंवला की टीम ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर  132 रन बनाए। मुडिया की टीम 85 रन ही बना सकी। शनि ने आंवला की ओर से घातक गेंदबाजी कर पांच विकेट  लिए। उसे मैच का मैन आफ द मैच चुना गया। अंपायर अजमी  और मधुरेश रहे। आंखों देखा हाल कमल और शाहिद ने सुनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें