राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश सरकार सह पुस्तक प्रणाली नीति लागू करके शिक्षा व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। पहले से ही प्रदेश की शिक्षा काफी दयनीय बनी हुई है। यहां शिक्षा ग्रहण करने के बाद प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे है।
इस मौके पर पीयूष शाक्य, गौरव शर्मा, मोहित शर्मा, मून गुप्ता, अर्पित शर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, राहुल माहेश्वरी, मनोज यादव, अरविंद कुमार, नेमपाल, हरवीर सिंह, अंशुलवन, विजयवन, सुरेश यादव, देवेंद्र शाक्य, सुधीर कुमार, मोनू यादव आदि मौजूद रहे।