न्यू इयर सेलिब्रेशन के तहत शुक्रवार को देवनागरी कॉलेज के शिक्षकों और जर्नलिस्ट इलेवन के बीच 15 ओवर का फ्रेंडली किक्रेट मैच हुआ। जर्नलिस्ट इलेवन ने 15 रन से मैच जीत लिया। विजेता टीम में शामिल खिलाड़ी रवि यादव ने शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पाया।
देवनागरी कॉलेज के मैदान पर मैच की शुरूआत राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रामप्रकाश शर्मा ने कराई। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जर्नलिस्ट इलेवन ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 96 रन बनाए। सर्वाधिक 41 रन योगदान रवि यादव का रहा। अनुराग ने 28 रन बनाए। जवाब में देवनागरी कॉलेज की पूरी टीम लक्ष्य से 12 रन पहले ही पैवेलियन लौट गई। कॉलेज की ओर से रोहित यादव ने 31 और इमरान ने 28 रन बनाए। कॉलेज की टीम के कप्तान संकेत शर्मा ने शानदार फील्डिंग की। विजेता टीम के कप्तान प्रताप यादव, खिलाड़ी सुनील दत्त मिश्र, संजीव सक्सेना, पवन वर्मा को कॉलेज के प्रधानाचार्य रामामोहन शर्मा ने पुरस्कृत किया। अंपायरिंग सुभाषचंद्र मिनोचा और विष्णुप्रकाश मिश्र ने की। गोपाल शर्मा, जयपाल थरेजा, सतीशचंद्र जिंदल, गिरीशचंद्र वार्ष्णेय, डॉ. जितेंद्र सोलंकी, नरेंद्र सोलंकी, एमएस मिर्जा आदि मौजूद थे।