फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई महोत्सव में होगा ग्रामीण क्रिकेट प्रीमियर लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में शामिल होने के बदायूं जिले की टीम तैयार करने के लिए सांसद धर्मेंद्र यादव ने जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। श्री मेंदीरत्ता ने बताया कि जिले की टीम के चयन को श्याम यादव और संजू खान को सलेक्टर नियुक्त किया गया है। 23 दिसंबर को एमजीपी कॉलेज के मैदान पर टीम के सलेक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी। दो दिन में टीम का सलेक्शन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रीमियर लीग में शामिल होने वाली प्रत्येक टीम में 25 वर्ष से अधिक के खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। बता दें कि सैफई महोत्सव में पहली बार इंडियन ग्रामीण क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू हो रही है। इस बारे में श्री मेंदीरत्ता ने बताया कि महोत्सव के जरिए गांवों के उन सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को चमकने का मौका मिलेगा जो चाहते हुए भी उच्च स्तर पर प्रदर्शन करने को नहीं पहुंच पाते। सलेक्शन प्रक्रिया में राजन मेंदीरत्ता के अलावा हरवंश पहलवान और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें