बदायूं। क्रिकेट को लेकर बच्चे, युवा से लेकर बुजुर्गों में भी दीवानगी देखने को मिल रही है। आईपीएल का खुमार सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में अब छोटे बच्चे भी प्रोफेशनल होते जा रहे हैं। वह क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं। यही वजह है कि शाम को वह क्रिकेट को लेकर अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, छुट्टियों में वह सुबह भी अभ्यास करते थे।
जब से यूपी के खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने का मौका मिला है, तब से छोटे शहरों में खिलाड़ियों का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल की वजह से क्रिकेट खेलने वाले युवाओं में गजब का उत्साह है। क्रिकेट खेलने वाले हर युवा को लगता है कि उसके सामने एक सुनहरा भविष्य है। वह क्रिकेट के दम पर नाम और पैसा दोनों कमा सकता है। ऐसे में बड़े शहरों के साथ ही अब छोटे शहरों व कस्बों तक में क्रिकेट को अपना कैरियर बनाने का सपना बच्चे व युवा संजोने लगे हैं। अब प्रोफेशनल तरीके से क्रिकेट सीखा जा रहा है। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा के नेतृत्व में अंडर-16 और अंडर-19 की टीम को कोचिंग दी जा रही है। इसके अलावा प्राइवेट तौर पर कई युवा खिलाड़ी भी क्रिकेट की कोचिंग ले रहे हैं। इसको जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान में रोजाना अभ्यास कराया जा रहा है।
मुंबई इंडियन टीम उनको बहुत पसंद है। वह इस टीम में खेलना चाहते हैं। इसको लेकर अभी से तैयारी कर रहे हैं। जिससे वह बड़े होकर इस टीम में शामिल हो सकें। इसको अपना कैरियर बनाने की सोच रहे हैं।-
वी रमेश गुप्ता, ओपनर बल्लेबाज
पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बेहद जरूरी है, क्योंकि दोनों ही जगहों से कैरियर बना सकते हैं, हालांकि क्रिकेट की दुनिया में कैरियर बनाने से दो फायदे हैं। इसमें पैसे और शोहरत दोनों मिलेगी।
-कुष्णा सक्सेना, ऑलराउंडर
कुष्णा सक्सेना
कुष्णा सक्सेना