फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई क्रिकेट एकडेमी ने साईं क्रिकेट क्लब को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसके कॉलेज के मैदान में रविवार को बदायूं प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इसमें साईं क्रिकेट एकडेमी ने साईं क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैन प्रतीक को चुना गया। उन्होंने 12 बॉल पर 26 रन बनाकर टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया, हालांकि उनकी टीम मैच हार गई।
विज्ञापन

बदायूं प्रीमियर लीग मैच का रविवार को आयोजन किया गया। इसमें सपा नेता व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने शिरकत की। उन्होंने एक बॉल खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसके बाद में पहला मैच साईं क्रिकेट एकेडमी और साईं क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी साईं क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों ने सात विकेट पर 121 रन बनाए और साईं क्रिकेट एकेडमी को 122 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी साईं क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17 ओवरों में 122 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। क्लब की तरफ से खेलने वाले प्रतीक को मैन ऑफ द मैन चुना गया। उन्होंने 12 बॉल पर 26 रन बनाए, साथ ही दो विकेट भी लिए। इससे पूर्व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें खेल भावना से खेलने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव लेकर खेलकूद में शामिल होना चाहिए। इस मौके पर सहसवान विधायक ओमकार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव, सर्वोत्तम आदित्य मौर्य, अक्षत रस्तोगी, विकास यादव, विक्की सक्सेना, राहुल सक्सेना, अमन सक्सेना और सिमरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें