फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विधायक के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये

विज्ञापन
विधायक ने अपनी फेसबुक आईडी से डाला मैसेज।
विज्ञापन
दातागंज। साइबर ठगी करने वालों ने अब विधायकों के नाम का भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। किसी ने दातागंज से भाजपा विधायक के नाम और फोटो लगाकर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। उसके माध्यम से उसने विधायक के समर्थकों से रुपये मांगने शुरू कर दिए। मामले की जानकारी विधायक को हुई तो उन्होंने पुलिस की साइबर सेल को सूचना दी। साथ ही अपनी फेसबुक आईडी से मैसेज कर समर्थकों को सचेत किया।
विज्ञापन


दातागंज से भाजपा के राजीव कुमार सिंह विधायक हैं। किसी ने उनके नाम से एक फेसबुक आईडी बनाई और डीपी पर विधायक का फोटो लगा लिया। पहले उनके समर्थकों को अपनी फेसबुक आईडी से जोड़ा और फिर रुपये मांगने शुरू कर दिए। संदेह होने पर समर्थकों ने जानकारी विधायक को दी।
जानकारी होने के बाद विधायक ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रिय मित्रों, भाई बंधुओं जय श्रीराम, राधे-राधे। आपको अवगत कराना है कि मेरे नाम से किसी व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। इसी फर्जी आईडी से वह लगातार संपर्क बनाकर रुपये मांग रहा है। इस फर्जी व्यक्ति की फर्जी फेसबुक आईडी की रिपोर्ट कीजिए और ब्लॉक कर दीजिए। मेरी ओर से इसकी सूचना पुलिस की साइबर सेल को दी जा चुकी है। आप सभी भी सहयोग कीजिए।
विज्ञापन



जानकारी मिली है। किसने आईडी बनाई है उसका पता कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी का पता करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आईडी बंद कराने के लिए फेसबुक को रिपोर्ट भेज दी गई है। - विनोद वर्धन, प्रभारी साइबर सेल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें