फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: केबल में कटिया डालकर बनाया चार्जिंग प्वाइंट

विज्ञापन
खंभे से झूलती केबल में कटिया डालकर चार्ज होता ई- रिक्शा। स्रोत: वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
उझानी। बिजली खंभों से लटकते केबल से लोगों की जान को खतरा है, फिर भी इसे अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें केबल में कटिया डालकर ई-रिक्शा चार्ज होता दिख रहा है। वीडियो सामने आते ही एसडीओ ने जांच कराने का दावा किया है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो पर गौर करें तो कस्बे में गोशाला रोड पर एक दीवार के पास खड़ा ई-रिक्शा बिजली निगम की केबल से जुड़े तार से चार्ज होता दिख रहा है। चार्जिंग प्वाइंट की तरह इस्तेमाल की गई बिजली निगम की केबल खंभों से लटकती नजर आ रही है। वीडियो में एक किशोर भी ई- रिक्शा में बैठा नजर रहा है, लेकिन जब उसे वीडियो बनाए जाने का अहसास होता है तो वह अपनी साइकिल उठाकर भाग जाता है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता सत्येंद्र गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, जेई समेत बिजली कर्मियों को मौके पर भेजकर जांच कराएंगे। जानकारी कर ई-रिक्शा संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें