फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल दौर में हिम्मत को बनाएं हथियार

Wed, 04 Nov 2015 12:04 AM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवनागरी इंटर कॉलेज में बच्चों की जीवन शैली से जुड़ी वर्कशॉप आयोजित कर उन्हें जिंदगी के मायने समझाए गए। ट्रेनर बोले- पढ़ाई से लेकर तरक्की के रास्ते की ओर बढ़ते वक्त अच्छाइयों और बुराइयों का सामना अवश्य करना पड़ा है लेकिन मुश्किल दौर का मुकाबला करने के लिए हिम्मत को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाए।
कॉलेज परिसर में वर्कशॉप शुरू होने पर प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि कठिन दौर में हिम्मत ही सही रास्ते पर ले जाती है। बच्चों को तमाम बातें भुलाकर महज पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहिए। ज्ञान एक ऐसी चीज है जिसे कोई बांट नहीं सकता। लगन है तो सामने वाले से उसे अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा माहौल के फायदों का भी बोध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली की एक निजी कंपनी के ट्रेनर ने बच्चों को जीवन शैली पर पक्ष रखा। उन्होंने बच्चों को जिंदगी जीने का अंदाज भी समझाया। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों ने कई अहम जानकारियां हासिल कीं। ट्रेनर से प्रतिभागियों ने सवाल भी किए। प्रोजेक्टर के जरिए उनकी जिज्ञासाओं का शांत किया गया। इस मौके पर प्रबंधिका प्रोमिला शर्मा, संकेत शर्मा, नेहा गुप्ता, रंजना आर्या, शिल्पी, अनामिका और सुमन आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें