फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बैठक में दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी, महिलाओं से संबंधित मामलों में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा।
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि समाज में बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए पहले जागरूक होना बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी स्कूल कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएं। पोस्टर, पंफलेट भी लगाएं। महिला बीट सिपाही, महिला ग्राम प्रधानों, वीडीसी, सचिव, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, अध्यापिकाओं और महिला चौकीदारों के साथ गोष्ठी करें।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया जाए। एंटी रोमियों और महिला सिपाही लगातार भ्रमण करें। महिला हेल्प डेस्क पर सभी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। आने वाली महिलाओं को सूक्ष्म जलपान भी कराया जाए। टॉप-10 और जिला बदर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें। सभी थानों पर लगातार पीस कमेटी की बैठक होनी चाहिए।
विज्ञापन

मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार भ्रमण करें। जिले की सीमाओं पर, शराब की दुकानों, बाजार में लगातार चेकिंग की जाए। प्रकाश में आए अपराधियों, गोतस्करों, लापता हिस्ट्रीशीटर, पुरस्कार घोषित अपराधियों पर नजर रखें और कार्रवाई करें। जनता की समस्याएं नम्रतापूर्वक सुनें और उनका निस्तारण कराएं। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

रेस्क्यू वाहन में पिंजरा नादते वनकर्मी । संवाद

रेस्क्यू वाहन में पिंजरा नादते वनकर्मी । संवाद

रेस्क्यू वाहन में पिंजरा नादते वनकर्मी । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें