फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना परमिट दौड़ रहीं स्लीपर बसों पर शिकंजा, 20 सीज, 43 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बिना परमिट और बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रहीं स्लीपर बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से अगस्त तक जिले में 20 स्लीपर बसें सीज की गईं, जबकि 43 बसों के चालान काटे गए। इसके अलावा बिना परमिट संचालित हो रहीं 25 अन्य बसों पर भी कार्रवाई करते हुए चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में एक भी स्लीपर बस का रजिस्ट्रेशन नहीं है। न ही यहां पर इन बसों की फिटनेस की जा रही है। इसके बाद भी जिले में बड़ी संख्या में स्लीपर बसें बिना वैध परमिट, फिटनेस और रजिस्ट्रेशन के सड़कों पर दौड़ रही हैं।
एआरटीओ हरिओम ने बताया कि अभियान चलाकर दिल्ली, जयपुर आदि रूटों की स्लीपर बसों पर कार्रवाई करते हुए अप्रैल से अगस्त तक 8.5 लाख प्रशमन शुल्क वसूल कर जमा कराया गया है। बताया कि कई बार तो बसों की बॉडी मानक के विपरीत मिलने पर सीज करने तक की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



ओवर लोडिंग में 26 हजार का काटा चालान

आसफपुर। शाहबाद मार्ग पर भारी बारिश के बीच एआरटीओ हरिओम गौतम ने छापेमारी कर ओवरलोड डंपर पर 26,000 रुपये का चालान काटा। एआरटीओ के आने की खबर से डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें