फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नवजात के लिए उपयुक्त ही नहीं सीपैप मशीनें

विज्ञापन
महिला अस्पताल का एसएनसीयू। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। एसएनसीयू में शनिवार को चार नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन की तमाम लापरवाहियां उजागर हुईं हैं। सामने आया है कि तीन साल पहले 20 लाख रुपये से खरीदी गईं चारों सीपैप मशीनें नवजात के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसका खामियाजा नवजात भुगत रहे हैं। सीपैप के अभाव में कम वजन वाले नवजात को रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने 20 लाख रुपये खर्च कर जो सीपैप मशीनें खरीदी हैं, वह नवजात के लिए उपयुक्त नहीं हैं। यही वजह है कि उनको एसएनसीयू में नहीं लगाया जा सका है। ऐसे में अब एक बार फिर सीपैप मशीनें खरीदने के लिए पत्र भेजा गया है। डीएम को भी अस्पताल की ओर से पत्र भेजकर घटना से अवगत कराया गया है। डीएम मामले की जांच कराएंगे।

एसएनसीयू में ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई नहीं
एसएनसीयू में सीपैप मशीनें चलाने के लिए 24 घंटे ऑक्सीजन की सप्लाई होनी चाहिए, लेकिन यहां यह सुविधा नहीं है। साथ ही निर्बाध बिजली की आपूर्ति भी नहीं है। बिजली गुल होने पर एसएनसीयू के लिए अलग से जनरेटर की व्यवस्था भी नहीं की गई है। जब तक यह सभी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो जातीं तब तक सीपैप मशीनें चल ही नहीं सकतीं। एसएनसीयू प्रभारी डॉ. संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि इन सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने सीएमएस को पत्र लिखा है। वहीं, सीपैप मशीनों को बदलकर शासन से दोबारा मंगाने के लिए भी लिखा गया है।
विज्ञापन



हर साल करोड़ों खर्च, फिर भी व्यवस्था चौपट
हर साल करोड़ों रुपये का बजट शासन से अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए दिया जाता है। इसके बाद भी एसएनसीयू में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। आखिर सरकारी धन को कहां लगाया जा रहा है। इसका किसी के पास जवाब नहीं है।



सीपैप मशीनों को बदलवाकर नवजात के लिए उपयुक्त मशीने मंगाईं जाएंगी। इसके लिए शासन को पत्र भेजा है। वहां से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
-डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस, महिला अस्पताल

कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बदायूं। महिला अस्पताल के एसएनसीयू में शनिवार को चार नवजात की मौत के बाद रविवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया और बिल्सी के एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि चार नवजात की मौत व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न है। सरकार वेंटिलेटर और सीपैप जैसी मशीनें तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। यह तब है जब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक बिल्सी को सौंपा गया। जिसमें में घटना की न्यायिक जांच कराने, महिला जिला अस्पताल में वेंटिलेटर और सीपैप मशीनें लगाने। प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती और मृतक नवजात के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई। इस मौके पर बफाती मियां, अनिल यादव, सुनीता सिंह, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

महिला अस्पताल का एसएनसीयू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें