फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चोरी कर की गोवंश की हत्या, अवशेष मिलने से सनसनी

विज्ञापन
इसह घर के बाहर से चोरी किया गया था गोवंश । संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के खासपुर गांव में बुधवार रात पालतू गोवंश चोरी कर तस्करों ने उसकी हत्या कर दी। मांस अपने साथ ले गए। अवशेष ईख के खेत में छोड़कर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह गोवंश की तलाश के दौरान अवशेष पास के ही खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए और तस्करों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव खासपुर निवासी मुनेंद्र पुत्र मिहलाल ने बताया कि बुधवार रात को रोजाना की तरह ही उन्होंने अपने पालतू बैल को घर के बाहर बांध दिया और घर में सोने चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब उन्होंने देखा तो गोवंश वहां नहीं था। इसके बाद ग्रामीणों के साथ आसपास के खेतों में खोजबीन की। खासपुर–हुसैनपुर गांव के बीच स्थित एक ईख के खेत में कटे हुए गोवंश के अवशेष पड़े मिले। यह देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


सूचना पर कुंवरगांव थाना पुलिस, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पशु चिकित्सक को बुला लिया। पशु चिकित्सक की टीम ने गोवंश के अवशेषों का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद जेसीबी की मदद से अवशेषों को मिट्टी में दफना दिया गया।
विज्ञापन

घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात तस्करों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर व तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव के लोगों की मांग है कि तस्करों की गिरफ्तार के साथ ही उनके मकान पर बुल्डोजर की कार्रवाई हो।


गोकशी के लिए बदनाम हैं कुंवरगांव क्षेत्र के दो-तीन गांव
कुंवरगांव क्षेत्र के दो-तीन गांव गोकशी के लिए बदनाम हैं। यहां के रहने वाले तस्करों को न तो पुलिस का कोई खौफ है और न ही कार्रवाई का। आज तक कठोर कार्रवाई नहीं हो सकी है। आरोपियों को जेल भेजकर पुलिस इतिश्री कर लेती है। अगर इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए तो तस्करों पर अंकुश लग सकता है।

तस्करी करने वालों पर ही हो कार्रवाई
कई घटनाओं में पुलिस अपनी कुर्सी बचाने को गलत कार्रवाई कर बैठती है। इससे मुख्य आरोपी कार्रवाई से बच जाते हैं और गलत लोगों को जेल भेज दिया जाता है। लोगों का कहना है कि पुलिस जो भी कार्रवाई करे वह मुख्य आरोपियों के खिलाफ ही करें, जिससे उनको सजा मिल सके।

चोर और तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तस्करों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें