फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, 11 मुकदमे हैं दर्ज

विज्ञापन
गोली लगने से घायल तस्कर एजाज ।स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
सहसवान। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में गोतस्कर और पुलिस के बीच रविवार रात मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व गोकशी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ गोकशी समेत अन्य धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने बताया कि रविवार रात को पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि टेढ़ा घाट पुल के पास तस्कर गोकशी की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना नाम पता सहसवान के गांव भवानीपुर खैरू निवासी एजाज पुत्र नन्हे बताया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गोकशी के मामले में वह जेल से अभी छूट कर आया है। परिवार चलाने के लिए रुपये नहीं थे, इसलिए सोचा कि गोकशी करके कुछ रुपये कमा लेगा। इसी उद्देश्य से वह जंगल में संरक्षित पशुओं की तलाश में निकला था,कि पुलिस से मुठभेड़ हो गई। उसके खिलाफ गोकशी समेत अन्य धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


परिजनों की सतर्कता से बच गया आले हसन
सहसवान क्षेत्र के गांव भीमकपुर टप्पा के रहने वाले आले हसन पर भी गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे दो दिन पहले उस समय बाइक से उतार लिया था जब वह शांति भंग की जमानत कराके भाई के साथ बाइक से लौट रहा था। परिजनों को अंदेशा था कि पुलिस मुठभेड़ दिखाकर उसको गोली मार देगी। परिजनों ने आलाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर पुलिस पर उसे गायब करने का आरोप लगाया था। मामला सोशल साइड पर फैली तो रात में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। परिजनों की सूझबूझ से ही वह बच गया नहीं तो मुठभेड़ में दो लोग घायल हुए होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें