फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने और खीर खाने वाले 98 लोगों में हड़कंप; सबके मन में एक ही डर

Fri, 09 Oct 2026 06:03 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गाय की मौत के बाद शुक्रवार को पूरा परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से दहगवां अस्पताल पहुंचा और 18 लोगों ने रेबीज की वैक्सीन लगवाई। सभी भयभीत नजर आ रहे थे। परिजनों का कहना है कि उसका दूध पूरे परिवार ने पिया था, अब डर है कि परिवार के साथ भी गाय जैसी कोई अनहोनी घटना न हो जाए।
विज्ञापन
रेबीज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल आए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बदायूं जिले स्थित जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर टप्पा वैश में एक पागल कुत्ते के काटने के बाद गाय की मौत होने से गांव में दहशत फैल गई है। उस गाय के बीमार रहने के दौरान परिवार के 18 लोगों ने उसका दूध पिया था, इसलिए मामला और गंभीर हो गया है। बुधवार को कनागत की दावत में करीब 80 लोगों ने भी उसी गाय के दूध की खीर खा ली थी। इससे लोगों में हड़कंप मचा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

रेबीज का इंजेक्शन का लगवाने आईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
गाय की तरह परिवार संग भी न हो जाए अनहोनी
गाय की मौत के बाद शुक्रवार को पूरा परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से दहगवां अस्पताल पहुंचा और 18 लोगों ने रेबीज की वैक्सीन लगवाई। सभी भयभीत नजर आ रहे थे। परिजनों का कहना है कि उसका दूध पूरे परिवार ने पिया था, अब डर है कि परिवार के साथ भी गाय जैसी कोई अनहोनी घटना न हो जाए। ग्रामीणों में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। उधर, सीओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर अस्पताल आए लोग - फोटो : अमर उजाला
पशु चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप
मामले को लेकर विनोद कुमार निवासी ग्राम धर्मपुर टप्पा वैश ने थाना जरीफनगर प्रभारी को तहरीर दी है। तहरीर में बताया है कि 20 सितंबर को उसकी गाय को एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। उपचार के लिए डॉक्टर विजय राठौर को बुलाया गया, डॉक्टर ने अपने सहयोगी रूप किशोर को भेजा। आरोप है कि उसने उपचार के नाम पर 500 रुपये लेकर एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद गाय को आगे के उपचार के लिए आवश्यक इंजेक्शन लगवाने के लिए डॉक्टर/पशु चिकित्सा विभाग से संपर्क किया, लेकिन कोई अन्य इंजेक्शन लगाने अथवा उपचार करने नहीं आया था। उचित उपचार न मिलने के कारण गाय की हालत बिगड़ती गई और अंततः उसकी मृत्यु हो गई। 

थाने में तहरीर, पोस्टमार्टम पर अड़े 
पीड़ित परिवार ने थाना जरीफनगर में संबंधित पशु चिकित्सा कर्मियों की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। परिजन गाय का पोस्टमार्टम कराने के लिए जोर दे रहे हैं ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन

18 लोगों की सूची सौंपी 
परिजनों ने तहरीर के साथ उन 18 लोगों की सूची भी सौंपी है, जिन्होंने दूध पिया था और वैक्सीन लगवाई है, जिनमें 60 वर्षीय सीपाली, 14 वर्षीय तमन्ना, 60 वर्षीय रामा, 50 वर्षीय शकुंतला, 45 वर्षीय विनोद, 42 वर्षीय लवती सहित बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें