फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत होने पर कोरोना पॉजिटिव सराफ मेडिकल कॉलेज में रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव निकले नगर निवासी सराफ के लिए रविवार रात को सांस लेने में दिक्कत होने पर लेबल-वन के कोविड अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज लेबल-टू स्तर का है। इधर, सराफ के बुजुर्ग पिता की भी रात में ही अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड निवासी कोरोना पॉजिटिव सराफ के बुजुर्ग पिता ने रविवार दोपहर में कोरोना की जांच के लिए अपना सैंपल कराया था। पालिका कार्यालय कैंपस में लगे कैंप में वह परिवार के साथ जिस समय पहुंचे, तब ठीक दिखे। घर लौटने के बाद तक वह सामान्य रहे लेकिन देर रात ही उन्हें अचानक ही बुखार आ गया। इसके बाद सांस लेने में भी तकलीफ महसूस होने पर परिवार के लोग गुरुग्राम स्थित मेदांता लेकर चले गए। सूत्रों की मानें तो सराफ के पिता को मेदांता में भर्ती करा दिया गया है। इसके लिए उन्हें स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से अनुमति लेनी पड़ी। उधर, चिकित्साधिकारी डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि स्थानीय कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव सराफ ने सांस लेने में दिक्कत बताई। चेकअप के दौरान उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। देर रात ही सराफ को यहां से रेफर कर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। स्थानीय कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव की संख्या 28 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें