फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार कोरोना पॉजिटिवों की मौत, एएनएम समेत 32 पॉजिटिव और निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार को जिले में चार कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। इससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंच गया है। इनमें शहर के आदर्श नगर में एक, दातागंज एक, फैजगंज बेहटा एक और उघैती निवासी एक महिला की मौत हुई है। वहीं, शनिवार रात आई रिपोर्ट में एक एएनएम समेत 32 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 217 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रोज की तरह शनिवार को स्वास्थ्य टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया था। टीमें ने सैंपल लेकर जांच की जिसमें 32 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक टीम उसावां गई थी जहां सैंपल लेकर जांच कराई गई। उसावां ब्लॉक क्षेत्र में एक एएनएम कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा सालारपुर एक, बिसौली एक, उझानी तीन, बिल्सी पांच, सहसवान तीन, आसफपुर तीन, समरेर एक, जगत दो और ग्रामीण इलाके में दो और पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा हाइडिल कॉलोनी में एक, रोडवेज एक, पटियाली सराय एक, गनेश गौटिया एक, सिविल लाइन चार, जवाहरपुरी एक और शिवपुरम मोहल्ले में एक पॉजिटिव मिला है। शाम को जिले से 698 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज में छत से कूदा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव भी था। उसके अलावा शहर के आदर्श नगर निवासी रोडवेज के रिटायर कर्मचारी, उघैती निवासी एक महिला और दातागंज क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। सभी पॉजिटिव के शव सील करके उनके परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

उझानी की महिला की कोरोना से दिल्ली में हुई मौत
उझानी। कस्बा निवासी एक महिला की कोरोना से दिल्ली में मौत हुई है। महिला डेढ़ सप्ताह पूर्व जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इस पर परिवार वाले बरेली, फिर दिल्ली ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान शनिवार शाम को मौत हो गई। अभी परिवार वालों को उसका शव नहीं मिला है। रविवार को उसका दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पॉजिटिव महिला के परिजनों ने नहीं दिया सैंपल तो बुलाई पुलिस
उघैती। शनिवार को कस्बे की एक महिला की मौत के बारे में जब स्वास्थ्य विभाग को पता चला तो सहसवान से डॉक्टरों की एक टीम सैंपल लेने उघैती शनिवार की बाजार पहुंच गई। टीम ने महिला के परिवार वालों से सैंपल देने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। तब कहीं परिवार वालों ने सैंपल दिए। जांच में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
48 घंटे के लिए स्वास्थ्य केंद्र बंद
उसहैत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसहैत पर तैनात एक एएनएम कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे अगले 48 घंटे के लिए स्वास्थ्य केंद्र को बंद करा दिया गया है। शनिवार को यहां स्वास्थ्य कर्मियों समेत 27 लोगों की एंटीजन किट से जांच कराई गई। इसमें एक एएनएम पॉजिटिव पाई गईं। केंद्र प्रभारी डॉ. राहुल सिद्घार्थ ने बताया कि 48 घंटे के लिए स्वास्थ्य केंद्र मरीजों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें