फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी के मालिक और उनकी पत्नी समेत 32 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में एक बाइक एजेंसी मालिक और उनकी पत्नी समेत जिले में 32 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। दंपती को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात स्वास्थ्य विभाग के पास 387 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 32 सैंपल पॉजिटिव निकले जबकि बाकी सैंपल निगेटिव बताए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह एक टीम ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर कैंप लगाया। यहां सुबह से लेकर शाम तक कराई गई जांच में सिविल लाइंस निवासी एक बाइक एजेंसी के मालिक और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। इसकी जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके अलावा मधुवन कॉलोनी में एक, शिवपुरम गली नंबर दो में तीन, ट्यूबवेल कॉलोनी में एक, जिला परिषद में दो और प्रगति विहार कॉलोनी में एक पॉजिटिव पाया गया है।
इसके अलावा उझानी कस्बे के मिल कंपाउंड में एक, मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में चार और साहूकारा मोहल्ले में पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, बिल्सी में अंबियापुुर ब्लॉक में तैनात एक कर्मचारी पॉजिटिव मिली है। इधर, बिनावर में एक, खेड़ा नवादा एक, सालारपुर एक, बिसौली दो, जगत स्वास्थ्य केंद्र का एक कर्मचारी, म्याऊं में दो और वजीरगंज में एक संक्रमित पाया गया है। बुधवार को जिले से शाम को 871 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति भी पहुंचा कोरोना, 48 घंटे को आढ़त बंद
उझानी। कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक आढ़ती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो कृषि उत्पादन मंडी समिति में हड़कंप मच गया। हालांकि दो और आढ़तियों की तबीयत खराब बताई जा रही है लेकिन उनकी रिपोर्ट को लेकर पसोपेश के बीच दोपहर में सचिव आर.के तिवारी ने आढ़तियों से बात की। साथ ही सुरक्षा गाइड लाइन के अनुरूप मंडी को 48 घंटे के लिए बंद रखने का एलान कर दिया गया। सचिव ने बताया कि अभी तक एक आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वह दोपहर तक मंडी में रहे। बाद में उन्होंने कैंप में चेकअप कराया। इसके अलावा मंडी समिति परिसर में ही रोजाना लगने वाली सब्जी मंडी को भी 48 घंटे तक को बंद रखा जाएगा।
एसडीएम ने बेटी और अर्दली-चालक का कराया कोरोना टेस्ट
बिसौली। नगर में बुधवार को रैपिड एंटीजन किट कराई गई जांच में दो और कोराना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक मदनजुड़ी और दूसरा चंदपुरा गांव का रहने वाला युवक है। शाम तक यहां कुल 70 लोगों की जांच की गई। इस दौरान एसडीएम सीपी सरोज ने अपनी बेटी, अर्दली और चालक समेत पूरे स्टाफ का परीक्षण कराया। जांच के दौरान चिकित्सा अधीक्षक सुशांत बनर्जी और उनकी टीम मौजूद रही।
सैनिटाइज कराया, फिर कराई बैरिकेटिंग
उसावां। उसावां कस्बे के वार्ड नंबर 9 और 11 को एक बार फिर हॉट हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। यहां एक दिन पहले एक बालक समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इससे नगर पंचायत प्रशासन ने रात में ही पॉजिटिव के घरों को सैनिटाइज कर दिया। बुधवार को वार्ड 9 और 11 को दोबारा सैनिटाइज कराया गया। तो वहीं कानून-गो सुखवीर सिंह ने हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण कर फिर से बैरीकेटिंग करा दी है।
अंबियापुर ब्लॉक कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद
बिल्सी। बुधवार को नगर में मुख्य बाजार कुटी मंदिर के नजदीक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर लोगों की जांच की। इस कैंप में 58 लोगों के सैंपल लेकर एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें ब्लॉक की महिला कर्मी समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बीडीओ प्रदीप कुमार त्यागी ने बताया कि महिला कर्मी के पॉजिटिव निकलने पर अंबियापुर कार्यालय को दो दिनों के लिए सील किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें